Bhulekh UP Portal के माध्यम से अब आप उत्तर प्रदेश की जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां आप खतौनी, खसरा नंबर, भू-अभिलेख, जमीन का नक्शा और स्वामित्व से संबंधित विवरण आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। UP Bhulekh पोर्टल से आप अपने Land Records की पूरी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी भूलेख (Bhulekh UP) उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी भूमि अभिलेखों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक खसरा-खतौनी की नकल प्राप्त कर सकते हैं और अपनी जमीन से संबंधित अन्य सभी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप उत्तर प्रदेश की भूमि राजस्व प्रणाली से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यहां से आप खसरा और खतौनी की नकल, जमाबंदी, भू-नक्शा, Land Records, गिरदावरी, वर्तमान जमाबंदी खतौनी की प्रति तथा अधिकार अभिलेख की नकल जैसी भूमि संबंधी सभी जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhulekh पोर्टल पर जमाबंदी खतौनी की नकल देखें
उत्तर प्रदेश में अपनी खतौनी की नकल देखने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक यूपी भूलेख पोर्टल की वेबसाइट– https://upbhulekh.gov.in/ पर क्लिक करे
- होमपेज ओपन होने के बाद “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करे

- फिर आपके सामने स्किन पर एक कैप्चा कोड आएगा उसे सबमिट करना होगा, इसे बाद उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड जाँच के लिए जिला, तहसील और गांव का नाम / ग्राम का नाम / ग्राम कोड को चुनना होगा
- आगे प्रक्रिया को जारी रखते हुए, आपको खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करना है, यदि आप अपना खसरा खतौनी नाम के अनुसार देखना चाहते है, तो आपको फिर खातेदार वाले विकल्प पर करना होगा

- अब खाता संख्या की जानकारी देखने के लिए, अपनी खाता संख्या चुनें और फिर ‘उद्धरण देखें’ (खाता विवरण देखें) विकल्प पर क्लिक करें।
गाटा शब्द भारतीय भूमि अभिलेखों में किसी भूखण्ड की पहचान के लिए उपयोग किया जाता है। गाटा नंबर वह विशिष्ट संख्या होती है जो भू-राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक भूखण्ड को दी जाती है।

- सभी प्रक्रिया करने के बाद आपके सामने चयनित गाँव की गाटा संख्या वाली खतौनी प्रदर्शित हो जाएगी।
यदि किसी ग्राम की खतौनी यहाँ दिखाई नहीं दे रही है, तो उन सभी ग्रामों की जानकारी रियल टाइम खतौनी के माध्यम से देखी जा सकती है।
UP Bhulekh Portal पर रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें
यदि आप रियाल टाइम खतौनी नक़ल (RoR) देखना चाहते है, तो आपको सबसे पहले उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना है और उसके फिर सामने निम्नलिखित चरणों का पालन करना है।
- सब पहले आपको UP Bhulekh सर्च करना है, फिर सामने https://upbhulekh.gov.in/ आई वेबसाइट पर जाना है और “रियल टाइम खतौनी की नक़ल” वाले विकल्प पर क्लिक करना है

- जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने कैप्चा कोड आएगा, इसको भरने के बाद नए पेज पर अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनें.
- यह जानकारी भरने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको सामने 5 विकल्प दिखेंगे
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- भूमि श्रेणी द्वारा खोजे
- नामांतरण दिनांक से खोजें

आपके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित विकल्प चुनें, आवश्यक विवरण भरें, और फिर ‘उद्धरण देखें’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कैप्चा दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप चाहें तो प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर
UP Land Records या संपत्ति में निवेश करने से पहले, Bhulekh UP पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संबंधित संपत्ति किसी कानूनी या वित्तीय विवाद में तो नहीं है। इसके लिए आपको उस भूखंड की वादग्रस्त स्थिति की जांच करनी होगी, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले (Bhulekh UP) उत्तर प्रदेश भूलेख के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ विकल्प पर क्लिक करें।

- जब आप इस विकल्प पर क्लिक करोगे तो आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश के जिले, तहसील और गाँव को चुनना होगा
- जब आप जिला, तहसील और गाँव चुनने के बाद, आपको अगले पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ खसरा/गाटा नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
- खसरा या गाटा नंबर भरें और फिर ‘गाटा प्रस्थिति’ बटन पर क्लिक करें।

अब यदि आपके द्वारा दर्ज किए गए खसरा नंबर पर कोई विवाद चल रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
खसरा, खतौनी और खाता संख्या में क्या अंतर है?
| शब्द | सरल अर्थ |
|---|---|
| खसरा | किसी भूमि के भूखंड से जुड़ा राजस्व विवरण और उसकी पहचान |
| गाटा संख्या | उत्तर प्रदेश के भूमि अभिलेख में भूखंड की पहचान संख्या |
| खाता संख्या | राजस्व रिकॉर्ड में खातेदार या भूमि खाते की पहचान |
| खतौनी | खातेदारों और उनके भूमि अधिकारों से संबंधित राजस्व अभिलेख |
| नामांतरण (Mutation) | उत्तराधिकार, बिक्री या अन्य वैध आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने या दर्ज करने की प्रक्रिया |
अब यदि आपके द्वारा दर्ज किए गए खसरा नंबर पर कोई विवाद चल रहा है, तो उसकी पूरी जानकारी आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
UP Bhunaksha Portal पर उत्तर प्रदेश भू नक्शा देखें
- यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी है, और अपनी जमीन का नक्शा देखने चाहते है, तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना है

- फिर इसके बाद आपको अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन करना है,
- यह जानकारी दर्ज करने के बाद, आपके सामने चुने हुए जगह का भू-नक्शा आ जायेगा

- यहाँ जिस भूखंड का नक्शा और उससे संबंधित पूरी जानकारी- जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, क्षेत्रफल आदि – देखना चाहते हैं, उस नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने उस गाटे की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
इसके बाद ‘Plot Report’ पर क्लिक करें, जिससे आप उस नक्शे को PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Bhulekh Portal का मुख्य उद्देश्य (Bhulekh UP)
भूलेख यूपी (Bhulekh UP) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- “भू” जिसका अर्थ है भूमि, और “लेख” जिसका अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, Bhulekh UP का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित अभिलेख या रिकॉर्ड (UP Land Records) । यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- उत्तर प्रदेश की सभी भूमि से संबंधित जानकारी को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना।
- भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन करना, ताकि नागरिक घर बैठे आसानी से अपनी जमीन का विवरण देख सकें।
- खसरा, खतौनी और गाटा संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी तक सरल और त्वरित पहुंच प्रदान करना।
- भूमि से जुड़े धोखाधड़ी और विवादों को कम कर पारदर्शिता को बढ़ावा देना।
- राजस्व विभाग के कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता को समाप्त करना।
- किसानों को अपनी भूमि से जुड़े दस्तावेज देखने और डाउनलोड करने की सुविधा देना।
- नागरिकों के लिए 24×7 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना।
- सरकारी योजनाओं, बैंक लोन और सब्सिडी के लिए भूमि सत्यापन प्रक्रिया को आसान बनाना।
Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध भूमि जरुरी अभिलेख
UP Bhulekh (भूलेख यूपी) लखनऊ, उत्तर प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड (Land Record UP) डेटाबेस में भूमि स्वामित्व से संबंधित सभी विवरण दर्ज हैं। इसमें खसरा और खाता संख्या के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत भूमि जोत का पूरा ब्यौरा उपलब्ध है। UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित जानकारियाँ आसानी से देख सकते हैं –
- खसरा: खेत का विस्तृत विवरण
- खतौनी: मालिकाना हक का (UP Land Record)रिकॉर्ड
- जमाबंदी: ग्राम का समग्र भू-अभिलेख
- यूपी भू-नक्शा: भूमि का मानचित्र
- यूपी पट्टा विवरण: भूमि पट्टा से जुड़ी जानकारी
- राजस्व रिकॉर्ड: राजस्व से संबंधित अभिलेख
- भूमि हस्तांतरण और सत्यापन दस्तावेज: संपत्ति के स्वामित्व में हुए परिवर्तन का विवरण
- लेन-देन इतिहास: संपत्ति के बदले किए गए सौदे, बंधक, या तीसरे पक्ष के दावे आदि की जानकारी
Bhulekh UP पोर्टल उत्तर प्रदेश की भूमि से जुड़ी इन सभी जानकारियों को एक ही स्थान पर ऑनलाइन उपलब्ध कराता है, जिससे नागरिकों के लिए भूमि संबंधी रिकॉर्ड देखना आसान और पारदर्शी हो गया है।
UP Bhulekh Portal पर मौजूद सेवाएं
Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध जरुरी भूमि सेवाओं की सूची नीचे दर्शाई गई हैं:
- रियल टाइम खतौनी की नकल देखें
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल प्राप्त करें
- यूपी भू-नक्शा देखें
- राजस्व ग्राम का खतौनी कोड जानें
- भूखण्ड/गाटा का यूनिक कोड खोजें
- भूखण्ड/गाटा पर वाद-ग्रस्त होने की स्थिति देखें
- भूखण्ड/गाटा के विक्रय की स्थिति जांचें
- खतौनी (अंश निर्धारण) की नकल देखें
- राजस्व ग्राम की सार्वजनिक सम्पत्ति की जानकारी
- निष्क्रांत सम्पत्ति विवरण
- शत्रु सम्पत्ति की जानकारी
- राजकीय आस्थान विवरण
- रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड (उत्तर प्रदेश)
- बैंक बंधक डैशबोर्ड
- सरकारी भूमि खोजें
- यूपी भूलेख संपर्क विवरण
- अन्य भूमि सेवाएँ
- जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र संबंधी जानकारी
खतौनी में गलती होने पर सुधार कैसे कराएँ?
यदि खतौनी में नाम, हिस्सेदारी, क्षेत्रफल या अन्य जानकारी गलत है, तो पहले गलती की प्रकृति समझें।
- ऑनलाइन खतौनी की प्रति सुरक्षित करें।
- पुराने भूमि दस्तावेज, रजिस्ट्री, उत्तराधिकार संबंधी कागजात या अन्य संबंधित प्रमाण जुटाएँ।
- संबंधित लेखपाल या तहसील के राजस्व कार्यालय से संपर्क करें।
- आवश्यकतानुसार नामांतरण, अभिलेख सुधार या संबंधित कानूनी प्रक्रिया के लिए आवेदन करें।
- आवेदन की रसीद और संदर्भ संख्या सुरक्षित रखें।
- संबंधित आदेश होने के बाद संशोधित रिकॉर्ड की जाँच करें।
गलती किस प्रकार की है, उसके आधार पर प्रक्रिया अलग हो सकती है। यदि मामला विवादित स्वामित्व या न्यायालय में लंबित मुकदमे का है, तो विधिक सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।
खतौनी की प्रमाणित प्रति कैसे प्राप्त करें?
ऑनलाइन रिकॉर्ड देखना और सरकारी उपयोग के लिए प्रमाणित प्रति प्राप्त करना दो अलग-अलग बातें हैं।
आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने की सेवा सूचीबद्ध है।
प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए:
- आधिकारिक UP Bhulekh वेबसाइट खोलें।
- “ऑनलाइन पेमेंट द्वारा खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करें” विकल्प देखें।
- आगे दिए गए निर्देशों के अनुसार जमीन का विवरण भरें।
- यदि शुल्क लागू हो, तो पोर्टल पर प्रदर्शित आधिकारिक भुगतान प्रक्रिया का पालन करें।
- भुगतान की रसीद और आवेदन विवरण सुरक्षित रखें।
- प्रमाणित प्रति डाउनलोड करने या प्राप्त करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
यदि ऑनलाइन सेवा से प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो तहसील के कंप्यूटर केंद्र या अधिकृत जनसेवा केंद्र से प्रक्रिया की जानकारी लें। किसी एजेंट को बिना रसीद भुगतान न करें।
यूपी भूलेख हेल्पलाइन/ संपर्क नंबर
यदि आपको Bhulekh Uttar Pradesh ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी या अन्य भूमि संबंधी जानकारी में कोई समस्या आ रही है, या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या फोन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
| संपर्क प्रकार | विवरण |
| ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
| कंप्यूटर सेल | राजस्व मंडल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| लैंडलाइन नंबर | 0522-2217145 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. UP Bhulekh क्या है?
UP Bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार का ऑनलाइन भूलेख पोर्टल है, जहाँ नागरिक अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे खसरा, खतौनी और भूमि अभिलेख ऑनलाइन देख सकते हैं।
प्रश्न 2. क्या मोबाइल से खतौनी देख सकते हैं?
उत्तर: हाँ, मोबाइल के ब्राउज़र से पोर्टल खोलकर उपलब्ध खतौनी सेवा के माध्यम से रिकॉर्ड देखा जा सकता है।
प्रश्न 3. क्या केवल नाम से जमीन खोज सकते हैं?
उत्तर: यदि पोर्टल पर खातेदार के नाम से खोजने का विकल्प उपलब्ध है, तो नाम के आधार पर रिकॉर्ड खोज सकते हैं। सही जमीन की पहचान के लिए अन्य विवरणों का मिलान भी करें।
प्रश्न 4. क्या ऑनलाइन खतौनी कानूनी रूप से प्रमाणित होती है?
उत्तर: ऑनलाइन दिखाई देने वाला रिकॉर्ड और प्रमाणित प्रति अलग हो सकते हैं। सरकारी या कानूनी उपयोग के लिए संबंधित अधिकृत सेवा से प्रमाणित प्रति प्राप्त करें।
प्रश्न 5. खतौनी में नाम बदलवाने के लिए क्या करें?
उत्तर: संबंधित राजस्व कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांतरण या अभिलेख सुधार की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लें।
प्रश्न 6. क्या UP Bhulekh पर जमीन का नक्शा भी देख सकते हैं?
उत्तर: जमीन के नक्शे के लिए उत्तर प्रदेश के आधिकारिक भू-नक्शा पोर्टल https://upbhunaksha.gov.in/ का उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न 7. जमीन का रिकॉर्ड गलत होने पर कहाँ संपर्क करें?
उत्तर: समस्या के अनुसार लेखपाल, तहसील के राजस्व कार्यालय या संबंधित राजस्व अधिकारी से संपर्क करें।
प्रश्न 8. क्या UP Bhulekh से जमीन खरीदने से पहले पूरी जाँच हो जाती है?
उत्तर: नहीं। पोर्टल रिकॉर्ड की प्रारंभिक जाँच में मदद करता है, लेकिन खरीदने से पहले रजिस्ट्री, स्वामित्व, बंधक, मुकदमे और कब्जे से जुड़े पहलुओं की अलग से जाँच जरूरी है।
प्रश्न 9. Bhulekh UP पोर्टल पर वादग्रस्त भूमि की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
पोर्टल पर ‘भूखण्ड/गाटा के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें’ विकल्प पर क्लिक करें। जिले, तहसील, गाँव और खसरा/गाटा नंबर दर्ज करके आप भूमि विवाद की स्थिति देख सकते हैं।
प्रश्न 10. क्या UP Bhulekh से जमीन का नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है?
हाँ, Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध Plot Report विकल्प से आप अपने भूखंड का नक्शा PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।